छत्तीसगढ़ में चुनावी महौल के बीच प्रियंका गांधी 12 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ रही है, जानकारी के मुताबिक महिला कांग्रेस बस्तर में महिला सम्मेलन करने की तैयारी में है. प्रियंका गांधी भी सम्मेलन में शामिल होंगी.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया को बताया कि प्रियंका गांधी 12 अप्रैल को बस्तर के दौरे पर आएंगी. प्रियंका यहां महिला सम्मेलन में शामिल होगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात दी है. इसको लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बस्तर में किया जाएगा. चुनावी सभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दस अप्रैल को कर्नाटक जाएंगे.
मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की चुनावी सभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 10 अप्रैल को कर्नाटक जाएंगे. इसके बाद 11 अप्रैल को दोनों नेता वायनाड जाएंगे. वहां से प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचेंगी और महिलाओं के सम्मेलन में शामिल होंगी. बताया जा रहा है कि प्रियंका बस्तर की सभा से चुनावी अभियान की भी शुरुआत भी करेंगे. बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक हैं. ऐसे में प्रियंका की सभा को काफी अहम माना जा रहा है.
