राहुल गौतम-राजनांदगांव : दिनांक 17.03.2023 को राजनांदगांव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) पद्मश्री तवंर, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) नेहा वर्मा, मार्गदर्शन में पुलिस कार्यालय स्थित जनसंवाद सभागृह में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली जिले के प्रतिष्ठित महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में महिला शसक्तिकरण में किये गये कार्य तथा शासकीय विभागों में कार्यरत महिला अधिकारी/कर्मचारियों को उनके विभाग व समाज के लिए सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव अभिषेक मीणा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं का अति.पु लिस अधीक्षक पद्मश्री सिंह तंवर व उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के साथ मिलकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विकसित अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया, साथ ही घरेलु हिंसा, लैगिंक उत्पीड़न, साईबर सुरक्षा, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, मानव तस्करी, टोनही निवारण, महिलाओं को प्रदत्त मूलभूत अधिकार, सशक्त महिला व सशक्त समाज की अवधारणा के बारे में जानकारी देकर गणमान्य महिलाओं से फीडबैक जानकारी ली गई.
कार्यक्रम में शहर में महिलाओं के सुरक्षा हेतु लगे सीसीटीव्ही कैमरों की जानकारी दी गई साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस को हमेशा तत्पर होना बताया गया. उपस्थित महिलाओं द्वारा कार्यक्रम को काफी सराहा गया. कार्यक्रम में विशेष अतिथिगण शारदा तिवारी कस्तूरबा महिला मंडल, रेखा मेश्राम पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष, वर्षा अग्रवाल वसुधा फांउडेशन, डॉ नीता, डॉ साधना तिवारी एवं सीडब्ल्यूसी से इंदू साहू चाईल्ड लाईन से रूखमणी साहू, डीएसपी अंजली येरेवार पीटीएस, शहर के प्रमुख कॉलेजों के महिला प्रोफेसर व महिला प्रकोष्ठ के समस्त काउंसलर स्टॉफ व सामाजिक संगठन के महिला पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के महिला अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रही.
