कुरूद- शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परखंदा के 9 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिये हुआ है. स्कूल के प्राचार्य हीराराम साहू ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता महासमुंद में 20 से 23 सितंबर 2022 तक आयोजित होगी जिसमें शाउमावि परखंदा के 17 वर्ष बॉल बैडमिंटन बालिका वर्ग में प्रीति सेन पिता दुलेश्वर सेन, ओमकुमारी पिता लखनलाल, हेमलता यादव पिता खिलेन्द्र, लुभासी पिता छलेन्द्र, कृति पिता सुरेश और बालक वर्ग में त्रिलोक यादव पिता लोतीराम, मोहनलाल पिता विश्राम, रितिक पिता प्रमोद, सागर पिता भुनेश्वर निषाद का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयन हुआ है. विद्यालय के प्रचार्य हीराराम साहू व व्यायाम शिक्षक गोपाल साहू ने बधाई दी.
