तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का तबादला, आदेश जारी
रायपुर- रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
जारी आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए स्थानांतरण और अधिकारियों के उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद यह बदलाव किया गया है.

