मतवारी में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता हुए पुरस्कृत
अंडा- माय भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा हाई स्कूल खेल मैदान मतवारी (रिसामा) में विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ.
माय भारत स्वयंसेवक उमेन्द्र विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्था माय भारत द्वारा वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम अंतर्गत जिला युवा अधिकारी क्षितिज गुप्ता के मार्गदर्शन में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता ग्रामीण युवाओं में खेल भावना, शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कराया जाता है. इसमें कबड्डी, रस्साकसी, दौड़, गोला फेंक शामिल थे जिसमें ग्रामीण खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ढालेश साहू, ग्राम सरपंच द्रोपती साहू एवं उपसरपंच टेक राम साहू, माय भारत मास्टर ट्रेनर आदित्य भारद्वाज, कार्यालय सहायक ढालसिंह साहू, स्वयंसेवक योगेश साहू सहित चंदन, योगेश साहू, विकास देशमुख, पूजा निषाद, यादवेंद्र साहू, उमेंद्र, पायल, प्रिया, आलिया तरेंद्र व युवा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
कबड्डी प्रतियोगिता में सुकरी (मतवारी) की टीम ने प्रथम एवं बोथली की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में साहिल देशमुख प्रथम, टेमनलाल द्वितीय एवं द्रोण यादव तृतीय स्थान पर रहे, वहीं बालिका वर्ग में खोमेश्वरी प्रथम, थलेश्वरी द्वितीय एवं सेजल तृतीय स्थान पर रहीं. गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सुमांशु साहू ने प्रथम, टेमन ने द्वितीय एवं हुलास साहू ने तृतीय स्थान, बालिका वर्ग में खोमेश्वरी प्रथम, राधा यादव द्वितीय एवं धनिका यादव तृतीय स्थान पर रहीं. समस्त विजेता प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों, माय भारत के अधिकारियों, स्वयंसेवकों, प्रेरणा युवती क्लब मतवारी, शौर्य युवा संगठन कोडिया, श्री मित्र मंडल रिसामा, युवा व युवती मंडल रिसामा सहित ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा.
