9 जिलों में एसडीएम संभालेंगे जिला पंजीयक का अतिरिक्त प्रभार
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से एक आदेश जारी किया गया है. राज्य सरकार ने 9 जिलों में जिला पंजीयक का प्रभार संबंधित जिला मुख्यालयों के अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व/SDM) को सौंप दिया है.
इन 9 जिलों के SDM संभालेंगे जिला पंजीयक का प्रभार
जारी आदेश के अनुसार, बालोद, जशपुर, बलौदाबाजार, बस्तर, कोरबा, कबीरधाम, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर के SDM संभालेंगे जिला पंजीयक का प्रभार.
