छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद दुर्ग की पहल
रिसाली- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दशहरा मैदान, रिसाली में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद, शाखा-दुर्ग द्वारा किया जा रहा है, जिसमें आरोग्यवेदा हॉस्पिटल (नेहरू नगर, भिलाई एवं उतई) की विशेषज्ञ टीम अपनी सेवाएं देगी.
प्रमुख स्वास्थ्य समस्याएं एवं परामर्श
शिविर में विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी, जोड़ों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा.
स्पाइन व नसों की समस्याएं: रीढ़, कमर और गर्दन का दर्द, साइटिका, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल एवं लम्बर स्पॉन्डिलोसिस.
जोड़ों व मांसपेशियों के विकार: घुटने का दर्द, आर्थराइटिस, नसों में दर्द, झुनझुनी, सुन्नपन, फ्रोजन शोल्डर एवं पोश्चर संबंधी समस्याएं. मोटापा, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तथा महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं जैसे मासिक धर्म में अनियमितता और PCOS/PCOD पर परामर्श दिया जाएगा.

वरिष्ठ आयुष विशेषज्ञ देंगे परामर्श
शिविर में मुख्य परामर्शदाता के रूप में डॉ. प्रेमलाल पटेल (BNYS, Registered AYUSH Physician & Integrated Spine Care Specialist, Fellow – Acupuncture, NIN Pune, Ministry of AYUSH, Govt. of India एवं संस्थापक, आरोग्यवेदा हॉस्पिटल) उपस्थित रहेंगे.
आरोग्यवेदा (11+ वर्षों से विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा संस्थान) की टीम द्वारा इंटीग्रेटेड स्पाइन एंड जॉइंट्स केयर, प्राकृतिक चिकित्सा (Naturopathy), योग थेरेपी, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, कपिंग थेरेपी तथा फिजियोथेरेपी व रिहैबिलिटेशन से संबंधित आधुनिक व पारंपरिक उपचार तकनीकों का मार्गदर्शन दिया जाएगा.
पंजीयन एवं संपर्क जानकारी
निःशुल्क परामर्श एवं अग्रिम पंजीयन के लिए नागरिक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
संपर्क नंबर: 9981370078, 9144889872
आयोजक समिति (छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद, शाखा-दुर्ग) ने जनसामान्य से अपील की है कि इस शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और जरूरतमंद नागरिकों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें.
