चोरी के जेवरात बेचने की कोशिश कर रहे महिला-पुरुष गिरफ्तार, 5 लाख का मशरूका बरामद
कांकेर पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश किया है. चौकी हल्बा एवं थाना नरहरपुर क्षेत्र में हुई चोरी के मामलों में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला और पुरुष आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के मामलों में आरोपियों की पतासाजी की गई.
पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला एवं पुरुष चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. सूचना पर टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम किलेपार एवं ग्राम कुरालठेमली में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया. आरोपियों की निशानदेही पर दोनों प्रकरणों से संबंधित चोरी का मशरूका बरामद कर जप्त किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
- सुशील साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी उरकुड़ा, कांकेर.
- उषा देवांगन, उम्र 30 वर्ष, निवासी सिलीडीही, धमतरी.
बरामद सामग्री
- सोने के झुमके, कनछड़ी एवं कान के टॉप्स
- चांदी की पायल
- चोरी में प्रयुक्त TVS Sport मोटरसाइकिल
- अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज, कुल बरामद मशरूका की अनुमानित कीमत 5 लाख से अधिक. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
