चोरी की 2 अलग-अलग वारदातों का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव- राजनांदगांव पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से नकद समेत चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया है.
थाना कोतवाली – मकान में चोरी का खुलासा
प्रार्थी रविशंकर देवांगन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 5 सितंबर 2026 से 9 सितंबर 2026 के बीच उनके घर में चोरी की वारदात हुई, जिसमें नगदी, सोने-चांदी के आभूषण एवं घरेलू सामान सहित लगभग 2.10 लाख की संपत्ति चोरी होना बताया गया. रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 531/2026, धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई.
विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया. फुटेज के आधार पर संदेही गफ्फार शरीफ, पिता स्व. अब्दुल रशीद, उम्र 55 वर्ष, निवासी रामनगर पावर हाउस, थाना कोतवाली, राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी द्वारा चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया. आरोपी की निशानदेही पर 02 नग जर्मन कड़ाही, 01 नग पीतल की बाल्टी, 01 नग तांबे का गिलास एवं ₹60,000 नगद बरामद कर विधिवत जप्त किया गया. आरोपी को 14 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया. प्रकरण में विवेचना जारी है.
आरोपी- गफ्फार शरीफ, पिता स्व. अब्दुल रशीद, उम्र 55 वर्ष, निवासी रामनगर पावर हाउस, थाना कोतवाली, राजनांदगांव
पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ – तीन आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी का खुलासा
प्रार्थी नरेन्द्र देवांगन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.09.2026 की रात्रि ग्राम तुमड़ीबोड़ स्थित देवांगन वॉच सेंटर का शटर उठाकर अज्ञात आरोपी दुकान में प्रवेश कर 1,000 नगद, 30 नग हाथ घड़ियां एवं 10 नग बैग, कुल कीमत लगभग 10,500 चोरी कर ले गया.
विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही योगेश साहू की पहचान की गई. पूछताछ में उसने अपने साथी जलालुद्दीन कुरैशी एवं प्रेम सिंह के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की हाथ घड़ियां, बैग, अन्य सामान एवं बची हुई नगदी बरामद कर जप्त की गई.
विवेचना में आरोपियों की संलिप्तता अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में भी सामने आई. इसी क्रम में ग्राम तुमड़ीबोड़ निवासी हिरामन साहू के पान ठेले का दरवाजा तोड़कर सिगरेट, पान मसाला एवं नगदी सहित लगभग 15,000 की संपत्ति चोरी करने का मामला भी सामने आया. इस संबंध में अपराध क्रमांक 402/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध है. पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
- योगेश साहू, पिता सोनू राम साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी धनोरा बाजार चौक, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग, हाल बघेरा, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग.
- जलालुद्दीन कुरैशी, पिता जैनुद्दीन कुरैशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी बघेरा पानी टंकी के पास, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग.
- प्रेम सिंह, पिता रूपसिंग, उम्र 26 वर्ष, निवासी बघेरा, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग.
