राजनांदगांव की दो प्रीमियम मदिरा दुकानों में अब कैश नहीं, केवल डिजिटल पेमेंट से मिलेगी शराब
राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के प्रबंध संचालक के आदेशानुसार राजनांदगांव जिले में स्थित दो प्रमुख प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों की भुगतान व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. प्रबंध संचालक के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को 1 अक्टूबर 2026 से पूर्णत: कैशलेस किया जाएगा. दोनों प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान से मदिरा का विक्रय कैशलेस (पीओएस मशीन के माध्यम से) होगा. इन मदिरा दुकानों में किसी भी प्रकार से नकद राशि में मदिरा विक्रय नहीं किया जाएगा.
