आरोपियों की गिरफ्तारी से साइबर थाना रायगढ़ के 2 अपराधों का खुलासा, रिमांड पर भेजे गए आरोपी
रायगढ़- रायगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ एक बड़े अभियान में सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़े साइबर सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन युवतियों और दो युवकों सहित कुल 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों की गिरफ्तारी से रायगढ़ साइबर थाने के दो बड़े मामलों का खुलासा हुआ है.
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना रायगढ़ की विशेष टीम ने मध्यप्रदेश के इंदौर में दबिश देकर तीन युवतियों और दो युवकों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की विवेचना में इंदौर के एक कॉल सेंटर से जुड़े साइबर नेटवर्क, म्यूल बैंक खातों और सिम कार्ड के जरिए ठगी की रकम का लेनदेन करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी से साइबर पुलिस थाना रायगढ़ में दर्ज दो अपराधों का खुलासा हुआ है. इनमें सोनकरपारा, रायगढ़ निवासी डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा से शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 34,17,531 की ठगी का मामला भी शामिल है. दूसरे मामले में बैंक खाते के कथित दुरुपयोग और कमीशन के जरिए रकम प्राप्त करने की भूमिका भी सामने आई है.
दिनांक 28 अप्रैल 2025 से 3 अप्रैल 2026 के मध्य उनसे कुल 34,17,531 निवेश कराए गए. निवेश की राशि पर बढ़ता हुआ लाभ पोर्टफोलियो में दिखाया जाता रहा, लेकिन जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो राशि नहीं निकाल पाए. इसके बाद भी उनसे और पैसा निवेश करने के लिए कहा जाने लगा. ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की. शिकायत पर प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
- ज्योति मालवीय पिता चिरप सिंह मालवीय, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोहनीपुरा, थाना ब्यावरा, जिला राजगढ़, मध्यप्रदेश; वर्तमान पता विजय नगर, इंदौर.
- तनिषा पाटिल पिता राज पाटिल, उम्र 21 वर्ष, निवासी कृष्णबाग कॉलोनी, थाना विजय नगर, जिला इंदौर, मध्यप्रदेश.
- तरुण नागर पिता कैलाश नंद नागर, उम्र 23 वर्ष, निवासी जिला राजगढ़, मध्यप्रदेश; वर्तमान पता नंदा नगर, थाना परदेशीपुरा, इंदौर.
- गायत्री कुमारी विश्वकर्मा पिता लोकेश कुमार विश्वकर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, शौकी नगर, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड, रायगढ़; वर्तमान पता विजय नगर, इंदौर.
- सूरज शर्मा पिता देवेंद्र शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी एस-55, हिल व्यू कॉलोनी, पतरापाली, थाना कोतरारोड, रायगढ़.
मामले का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी सइबर निरीक्षक विजय चेलक, निरीक्षक विमल राय, एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, प्रशांत पंडा, जितेन्द्र कुर्रे, रविन्द्र गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, विकास प्रधान एवं महिला आरक्षक लता नारंगे, यशोमति की अहम भूमिका रही है .
शर्मा को नकद और यूपीआई के जरिए कमीशन मिलने के तथ्य सामने आए. पुलिस के अनुसार, बैंक खाते का म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल कर आर्थिक लाभ अर्जित करने की भूमिका पाए जाने पर दिनांक 30 सितंबर 2026 को अपराध क्रमांक 13/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत सूरज शर्मा और गायत्री विश्वकर्मा के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई.
