जशपुर- जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला- जशपुर (छ.ग.) द्वारा जिला स्थापना में संदर्भित विज्ञापन द्वारा स्टेनोग्राफर (हिन्दी), स्टेनोटायपिस्ट एवं साक्ष्य लेखक (सहायक ग्रेड-03 ) के रिक्त पदों पर पूर्ति किये जाने हेतु सूचना जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 06.02.2023 की संध्या 05:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.
पदों के नाम –
- स्टेनोग्राफर हिन्दी
- स्टेनो / टाइपिस्ट
- साक्ष्य लेखक (सहा. ग्रेड-3)
पदों की संख्या – कुल 15 पद
विभाग का नाम – जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला- जशपुर (छ.ग.)
महत्वपूर्ण तिथियाँ –
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 17-01-2023
- आवेदन करने की अंतिम तिथि – 06-02-2023
1.स्टेनोग्राफर पद के लिए:–
वेतनमान – वेतन मैट्रिक्स के लेवल-7 (28700-91300) ग्रेड वेतन 2800/-
शैक्षिक योग्यता – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा अनारक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण हो.
छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन परीक्षा बोर्ड या शासन द्वारा. मान्यता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा हिन्दी शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण-पत्र.
विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था सेडिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (डी.सी.ए.) प्रमाण-पत्र के साथ एम.एस. वर्ड तथा इंटरनेट का न्यूनतम कम्प्यूटर ज्ञान.
2.स्टेनो टायपिस्ट के लिए:–
वेतनमान – वेतन मैट्रिक्स के लेवल-4 ( 19500-62000) ग्रेड वेतन 1900/-
शैक्षिक योग्यता – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा अनारक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण हो.
छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन परीक्षा बोर्ड या शासन द्वारामान्यता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा हिन्दी शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण-पत्र.
अभ्यर्थी को कम्प्यूटर में हिन्दी टायपिंग की गति 5000 की डिप्रेशन प्रति घंटा होनी चाहिए (गति के संबंध में कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी). विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था सेंडिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (डी.सी.ए.) प्रमाण-पत्र के साथ एम.एस.वर्ड तथा इंटरनेट का न्यूनतम कम्प्यूटर ज्ञान.
3.साक्ष्य लेखक (सहा. ग्रेड-3):–
वेतनमान – वेतन मैट्रिक्स के लेवल–4 (19500-62000) ग्रेड वेतन 1900/-
शैक्षिक योग्यता – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा अनारक्षित वर्ग के लिये न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण हो.
अभ्यर्थी को कम्प्यूटर में हिन्दी टायपिंग की गति 5000 की डिप्रेशन प्रति घंटा होनी चाहिए (गति के संबंध में कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी) विश्वविद्यालय या राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था सें डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन (डी.सी.ए.) प्रमाण-पत्र के साथ एम.एस. वर्ड तथा इंटरनेट का न्यूनतम कम्प्यूटर ज्ञान.
आयु सीमा:–
उम्मीदवार दिनांक 01.01.2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली गई हो, परन्तु 35 वर्ष से अधिक न हो. छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छूट की अवधि कलेण्डर वर्ष 2023 की समाप्ति तक के लिए प्रदान की गई है.
आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जा सकेंगे. पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र दिनांक 06.02.2023 की संध्या 05:00 बजे तक बंद लिफाफे में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम लिखा हो, कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जशपुर छ.ग. में स्पीड पोस्ट, रजिर्स्ट पोस्ट के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किये जा सकते हैं.
