जंगल में एक ही दुपट्टे के सहारे प्रेमी जोड़े ने दी जान, इलाके में हड़कंप
सूरजपुर- जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों की लाश कल्याणपुर स्थित कोटबहरा जंगल में एक ही पेड़ पर और एक ही दुपट्टे के फंदे से लटकी पाई गई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. मंगलवार सुबह दोनों के शव जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में लटके मिलने की खबर गांव में फैल गई. सूचना मिलने के तुरंत बाद लटोरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है.

