छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई आईपीएस अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल के अंतर्गत महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक (IG), उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) और विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.


