11 लाख से अधिक का गबन: ट्रैक्टर-कृषि उपकरण बिक्री की राशि डकारने वाला शोरूम मैनेजर गिरफ्तार
राजनांदगांव- थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस ने ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों की बिक्री राशि में लाखों रुपये के गबन के आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. आरोपी ने फर्म में मैनेजर रहते हुए किसानों को बेचे गए सामान की राशि संस्था में जमा न कर 11,07,893 रुपये का गबन किया था.
मिली जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कुमुद उपाध्याय निवासी फ्लैट नंबर 19 इंदिरा नगर वृंदावन कालॉनी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव द्वारा अरूण एग्रीकल्चर बीजेपी कार्यालय के सामने राजनांदगांव में मैनेजर के पद पर कार्य करते हुए 1 अप्रैल 2025 से 7 अप्रैल 2026 के मध्य फर्म के ट्रेक्टर एवं कृषि उपकरण 14,61,393 रूपये किसानों को बिक्री कर बिक्री रकम को फर्म में जमा नहीं किया गया. पूछताछ जांच में उपरोक्त राशि का गबन करना स्वीकार कर 3,03,500 रूपये वापस किया गया एवं 11,07,893 रूपये फर्म में जमा न कर गबन कर लिया.
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 443/26, धारा 316(4), 336(3), 344(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने आरोपी कुमुद उपाध्याय को थाना तलब कर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खाता बही जब्त कर आज उसे विधिवत गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया.
गिरफ्तार आरोपी
कुमुद उपाध्याय पिता स्व. ऋषिकेश उपाध्याय उम्र 52 साल साकिन फ्लैट नंबर 19 इंदिरा नगर वृंदावन कालॉनी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)



