कृषि भूमि की जमीन को अपना बताकर 12 लाख की धोखाधड़ी, गिरफ्तार
भिलाई- दुर्ग पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने दूसरे व्यक्तियों के नाम दर्ज कृषि भूमि को खुद का बताकर लाखों रुपये ठग लिए थे. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि कन्हैयापुरी, तहसील दुर्ग निवासी जयदीप झा को ग्राम खम्हरिया पहन 9 पाटन की जमीन जिसका रकबा 6,244 वर्गफीट की जमीन को सरस्वती नगर रायपुर निवासी दीपक झा ने जमीन को अपना बताकर वर्ष 2021 में 12 लाख रुपये में सौदा किया था. इसके बाद दीपक झा ने 6 दिसंबर 2021 को इकरारनामा निष्पादन किया. जांच में उक्त भूमि रविंद्र झा, पुष्पलता झा के नाम पर अंकित होना पाया गया.
दीपक झा भूमि के स्वामित्व के बारे में गलत जानकारी देकर पीड़ित के साथ ठगी की. कोर्ट के परिवाद आदेश के बाद पुलिस ने धारा 318(4), 320 बी एसएस के तहत जुर्म दर्ज किया. उसके बाद पुलिस दीपक झा को गिरफ्तार कर कोर्ट के स्पष्टीकरण पेश किया है.
