देखें एरिया-वाइज शेड्यूल
दुर्ग- जिले में सड़क चौड़ीकरण के चल रहे विकास कार्यों के चलते 20 नवंबर तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रशासन और विद्युत विभाग द्वारा जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तथा महाराजा चौक से बोरसी चौक तक सड़क चौड़ीकरण के अंतर्गत विद्युत पोल शिफ्टिंग और ट्रांसफॉर्मर से जुड़े आवश्यक कार्य किए जाने हैं. इसके मद्देनजर 20 नवंबर 2026 तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी.
विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्य प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (7 घंटे) किया जाएगा. इस दौरान निम्नलिखित तिथियों में संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी:
17 नवंबर: डोमिनोज, न्यू आदर्श नगर, आदर्श नगर एवं आसपास के क्षेत्र.
18 नवंबर: महाराजा चौक, कलकत्ता स्वीट्स, मीनाक्षी नगर, विश्वनाथ नगर एवं आसपास के क्षेत्र.
19 नवंबर: वाल्किन्स हॉस्पिटल, मालू मेडिकल, जेल तिराहा, तिरंगा भवन एवं आसपास के क्षेत्र.
20 नवंबर: पुरानी बोरसी, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, मीनाक्षी नगर एवं आसपास के क्षेत्र.
नागरिकों से अपील
प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय और प्रभावित क्षेत्रों की सूची को ध्यान में रखते हुए अपनी दैनिक गतिविधियों और जरूरी कार्यों की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
