विधानसभा सत्र के चलते 17 दिसंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक
बलरामपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा. इसे देखते हुए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले में पदस्थ सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर 17 दिसंबर तक रोक लगा दी है. इस अवधि में सभी अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे.
अपरिहार्य स्थिति में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने कार्यालय प्रमुख की स्वीकृति से अवकाश ले सकेंगे. जिला स्तरीय अधिकारियों को अवकाश के लिए कलेक्टर से लिखित अनुमति लेनी होगी. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
