कांवड़ यात्रा में युवती पर तेज़ाब हमला, कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत का सरकार पर तीखा हमला
रायपुर- धार्मिक कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवती पर तेज़ाब से किए गए हमले को लेकर प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा अपराधियों के हौसले बुलंद है इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है. कांवड़ यात्रा में हजारों लोगों के भीड़ में एक बेटी के ऊपर तेज़ाब फेंका जाता है, यह घटना सुशासन के दावे पर गंभीर प्रश्न चिह्न खड़ा होता है. बेटी के ऊपर बड़े-बड़े भाषण देने वाले नींद से जागो और देखो बेटियां घर, स्कूल, मंदिर, अस्पताल कहीं भी सुरक्षित नहीं है. मोदी जी का वादा था प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनाने पर कानून व्यवस्था में सुधार होगा, वह वादा तो झूठा निकला.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेहद चिंता का विषय है कानून व्यवस्था जब प्रदेश में धार्मिक आयोजनों और कांवड़ यात्राओं के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर निकलते हैं, तब महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा की विशेष जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की होती है. छत्तीसगढ़ की बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना सरकार की पहली जिम्मेदारी है. किसी भी धार्मिक आयोजन की पवित्रता तभी कायम रह सकती है, जब उसमें शामिल हर महिला और श्रद्धालु खुद को सुरक्षित महसूस करे.
पूरा मामला दुर्ग जिले के करंजा भिलाई का है. एक महिला अपने परिचित के साथ कांवड़ यात्रा में ग्राम कोडिया पहुंची थी. इसी दौरान ग्राम करंजा भिलाई निवासी आरोपी महेश दास बैरागी ने पीड़िता पर बैटरी में इस्तेमाल होने वाला एसिड पीड़िता के ऊपर छिड़क दिया, जिससे पीड़िता को गंभीर चोटें आईं. इस दौरान दो बच्चे भी घायल हुए. इस घटना की सूचना मिलने पर थाना नंदिनी नगर में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.



