3 पुलिस अधिकारियों के बदले प्रभार, एसपी SP रत्ना सिंह ने जारी किया आदेश
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- एमसीबी जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से फेरबदल किया गया है. पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (भापुसे) ने 3 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है.
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राकेश कुमार साहू को रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी झगराखांड बनाया गया है. वहीं निरीक्षक वासुदेव परगनिहा को झगराखांड थाना प्रभारी के पद से हटाकर थाना प्रभारी चिरमिरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी तरह उप निरीक्षक विजय सिंह, जो वर्तमान में थाना प्रभारी चिरमिरी के पद पर पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी जनकपुर बनाया गया है.
देखें जारी आदेश-




