भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ से इन दो नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रायपुर- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है. नई गठित टीम में छत्तीसगढ़ राज्य से दो वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं.
भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश भाजपा में उत्साह का माहौल है. पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है.




