दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने किया ध्वजारोहण
दुर्ग- दुर्ग जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने सभी बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया. उन्होंने देशवासियों और बैंक परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया.
अपने उद्बोधन में प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि पूर्वजों द्वारा सौंपी गई विरासत को सहेजते हुए देश को आगे बढ़ाने में पूर्णरुप से लगे रहेंगे. इस अवसर पर उन्होंने आह्वान किया देश की संविधान का अनुपालन करते हुए बैंक की तरक्की के लिए कार्य करें. उन्होंने कहा कि आज बैंकिंग क्षेत्र प्रतिस्पर्धा से भरी हुयी है, उन्होंने सहकारिता के माध्यम से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग एवं समितियों के द्वारा किसानों एवं अमानतदारों के किये गये कार्यों की सराहना व प्रशंसा की गई एवं आगे भी इसी प्रकार की सेवाएं देते रहने बैंक अधिकारी-कर्मचारियों को प्रेरित किया.
एस.के.वर्मा (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान के नियमों के दायरे में सभी मिलजुलकर कार्य करने एवं देश को आगे बढ़ाने में पूर्ण रुप से जिम्मेदारी के साथ निरंतर लगे रहेंगे. वर्तमान में आधुनिक टेक्नोलाजी को बैंक में लागू करना तथा अमानतदारों को सुविधाएॅ प्रदान करना बैंक का प्रमुख ध्येय है जिसे हम सब मिलकर पूर्ण करेंगे.
रमाकांत द्विवेदी (पूर्व संचालक) ने देश के वीर शहीदो को स्मरण करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा सौंपी गई विरासत को सहेजते हुए देश को आगे बढ़ाने में पूर्ण रुप से तत्पर रहेंगे.
शिव चन्द्राकर (पूर्व संचालक) द्वारा स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में सबसे पिछड़े कमजोर एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का समग्र विकास ही हमारी प्राथमिकता हो.
कार्यक्रम में उपस्थिति
कार्यक्रम में वर्ग-1 अधिकारी एस.के.निवसरकर, हृदेश शर्मा, कुसुम ठाकुर, रोहित कुमार वर्मा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष, एस.पी.अग्रवाल एवं सुधीर तिवारी विधी सलाहकार द्वारा उदृबोधित किया गया. कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र देवांगन द्वारा किया गया, इस अवसर पर के.के.नायक अधीक्षक एस.पी.वाहने, ए.एस.खान, रामकुमार वर्मा, आर.के.मोहनमाला, चन्द्रशेखर मानिकपुरी सहित प्रधान कार्यालय दुर्ग एवं शाखा दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें.



