सोसाइटी के पीछे तालाब के पास जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, 27 हजार नगद और 5 बाइक जब्त
राजनांदगांव – जिले में जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजनांदगांव पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ के पर्यवेक्षण में पुलिस चौकी मोहारा की टीम ने ग्राम धारा में जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम धारा सोसाइटी के पीछे तालाब पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही मोहारा चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर 5 आरोपियों को धर दबोचा. कार्रवाई के दौरान मौके पर आरोपियों के कब्जे से 27,275/- नगद, 05 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश, 05 मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई. आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3 एवं अन्य लागू वैधानिक प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई.
गिरफ्तार आरोपी
(01) रामदेव वर्मा पिता खोरबहरा राम वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सलोनी.
(02) उमेश जंघेल पिता ध्रुव राम जंघेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी धारा.
(03) प्रभुलाल चावड़ा पिता प्रेमजी भाई चावड़ा, उम्र 62 वर्ष, निवासी धारा.
(04) खेमलाल वर्मा पिता वनलाल वर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी जगन्नाथपुर, चौकी मोहारा.
(05) लिकेश वर्मा पिता नील नन्द वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी धारा, चौकी मोहारा.


