दो चोर और माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, तांबे का तार, चांदी की पायल और बाइक जब्त
रायगढ़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग मकानों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक बर्तन व्यवसायी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने सुभाष नगर स्थित एक सूने मकान और भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी के गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए तांबा तार तथा चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की है.
गिरफ्तार आरोपी –
- विवेके सारथी पिता राकेश सारथी 27 साल निवासी बापूनगर रायगढ़ बाना कोतवाली जिला रायगढ़
- संजय कुमार नानकानी पिता स्व. मुरलीधर नानकानी उम्र 50 साल निवासी कच्ची खोली सिन्धी कालोनी चकचर नगर थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़
- एक विधि से संघर्षरत बालक.


