खैरा गाँव में जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
बालोद- जिले के थाना देवरी क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बालोद के पर्यवेक्षण में थाना देवरी पुलिस द्वारा घटना के महज़ 24 घंटे के भीतर पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरा (थाना देवरी) में प्रार्थी पक्ष पर आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुँचाई गई थी. थाना देवरी पुलिस ने तत्परता से विवेचना करते हुए साक्ष्य संकलित किए तथा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया. देवरी पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है.
सराहनीय भूमिका
उप निरीक्षक मनीष शेन्डे, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद गजबिहे, खेमलाल ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हेमलता बांधे, प्रधान आरक्षक प्रेमसागर, सुदर्शन कृपाल आरक्षक सुरेश प्रीतम, संतोष खुटेल, दिलीप बर्मन, अजय राणा, सुनील उर्वशा, भूपतदास मानिकपुरी, हेमलाल साहू एवं महिला आरक्षक खुशबू सिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही.


