इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेलिंग का मामला, धमकी देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव- व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो व वीडियो भेजकर युवती को ब्लैकमेल करने और पैसों की मांग करने वाले तीन आरोपियों को चिचोला (थाना छुरिया) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
पीड़िता ने पुलिस चौकी चिचोला में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम कोटनापानी निवासी लोकेन्द्र पडौती, कुनाल नेताम एवं किशोर चंद्रवंशी के द्वारा अपने मोबाईल नंबर से पीड़िता के मोबाईल नंबर में अश्लील फोटो विडियों व्हाट्सअप एवं इस्टग्राम इंटरनेट के माध्यम से भेजकर वायरल कर दिया मना करने पर गंदी- गंदी गाली गलौज करता है, एवं 2000 रू पैसा भी मांग किया है.
पीड़िता की रिपोर्ट पर चिचोला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा- 351(4), 296, 3(5) बी.एन.एस. , 67 आई.टी. एक्ट कायम विवेचना में लिया गया . पुलिस चौकी चिचोला हम. स्टाप के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय डोंगरगढ़ के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया.


