दुर्ग : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में बीएड के सेमेस्टर एग्जाम की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. यहां 1 फरवरी से बीएड सेमेस्टर परीक्षा के फॉर्म भरे जाएंगे. 20-30 फरवरी के बीच परीक्षा होने की संभावना है. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा ने बीएड सेमेस्टर एग्जाम को समय पर कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही इसे लेकर एक बैठक ली थी. बैठक में डीयू से संबद्ध सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को बुलाया गया था. डॉ. पल्ला ने उन्हें निर्देश दिया था कि वो अपने कॉलेजों में बीएड के नए छात्रों की क्लास लें.
पढ़ाई के लिए मिला 45 दिन का ही समय
उन्होंने कहा कि किसी भी कॉलेज में ये शिकायत नहीं आनी चाहिए कि वहां बीएड का कोर्स पूरा नहीं कराया गया है. सभी जगह समय पर प्रायोगिक परीक्षा लेने के भी निर्देश दिए गए हैं. परीक्षा नियंत्रक ने भी इसके लिए निर्देश जारी किया है.
इस साल बीएड की काउंसिलिंग में कई तरह की समस्या सामने आई थीं. इसके चलते इसका कोर्स काफी पिछड़ा हुआ है. सबसे पहले छात्रों को दो चरणों में बीएड में प्रवेश दिया गया. उसके बाद आदिवासी आरक्षण ने काउंसलिंग में रोक लगा दी. इसके चलते एक महीने बीएड की काउंसलिंग देरी से हुई. कोर्ट से आदेश आने के बाद 6 जनवरी तक स्पॉट काउंसलिंग के जरिए प्रवेश दिए गए हैं. इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए मात्र 45 दिन का ही समय मिला.
