कलेक्टर की संवेदनशील पहल से दृष्टिबाधित वीरेंद्र को मिली तत्काल सहायता

स्मार्ट केन स्टिक और विशेष मोबाइल से अब बिना बाधा के कर सकेंगे अपने दैनिक कार्य
बलरामपुर- शासन-प्रशासन समाज के अंतिम व्यक्ति की जरूरतों को समझकर उसकी पीड़ा को कम करने का प्रयास कर रही है. मंगलवार को कलेक्टर कक्ष में आयोजित जनदर्शन में एक ऐसी ही मानवीय संवेदना देखने को मिली, जिसने न केवल एक दिव्यांग की समस्या का समाधान किया, बल्कि उनके जीवन में नई उम्मीद की किरण भी जगा दी.
शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम चांगरो निवासी वीरेंद्र चीक जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं अपने दैनिक जीवन की कठिन चुनौतियों से जूझते हुए अपनी व्यथा लेकर कलेक्टर चन्दन संजय त्रिपाठी के समक्ष पहुंचे. वीरेंद्र की आँखों में भविष्य के प्रति चिंता थी, लेकिन कलेक्टर कक्ष में पहुँचते ही उन्हें एक अभिभावक जैसा संरक्षण मिला.
वीरेंद्र की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए कलेक्टर चन्दन संजय त्रिपाठी ने बिना किसी विलंब के उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई कलेक्टर ने स्वयं वीरेंद्र को स्मार्ट केन स्टिक और दृष्टिबाधितों के लिए विशेष रूप से उपयोगी मोबाइल प्रदान किया. आवश्यक उपकरण प्राप्त करने के बाद वीरेंद्र के चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दी, भावुक होकर उन्होंने कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, अब यह मोबाइल ही मेरा भाई और साथी है. पहले किसी भी काम के लिए मुझे दूसरों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब यह मोबाइल हर समय मेरे साथ रहेगा. मैं स्वयं फोन कर सकूंगा, डिजिटल भुगतान कर सकूंगा और अपने कई जरूरी काम बिना किसी पर निर्भर हुए कर पाऊंगा.इस दौरान कलेक्टर ने बड़े ही आत्मीय भाव से वीरेंद्र का हाल-चाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
