प्रशासनिक फेरबदल: बदले गए तहसीलदार और नायब तहसीलदार, देखें किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी

रायपुर- राजधानी रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. रायपुर कलेक्टर कार्यालय (वित्त शाखा) द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत जिले में पदस्थ 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन तहसीलों में पदस्थ किया गया है.तबादला आदेश के मुताबिक आरंग, धरसीवां, मंदिर हसौद, खरोरा, गोबरा नवापरा के तहसीलदारों को इधर से उधर किया गया है.

