गरीबों का घर तोड़कर विधायकों का आवास बनाना भाजपा की तानाशाही: दीपक बैज

रायपुर- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नकटी गांव में घरों को तोड़ने का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार 50 वर्षों से नकटी गांव में रह रहे गरीबों के घर को तोड़कर अपने तानाशाही चरित्र को प्रदर्शित किया है विधायकों का आवास बनाने के लिए अन्य सरकारी जमीनों का उपयोग करना था लेकिन नकटी गांव की जनता के प्रति भाजपा की दुर्भावना सामने आई है नकटी गांव की जनता के घरों को अवैध बताने वाली भाजपा की सरकार जवाब दे जब वह जमीन अवैध थी वहां प्रधानमंत्री आवास कैसे बन गया नकटी में निवास कर रहे लोगों का राशन कार्ड आधार कार्ड उनके घरों पर बिजली कैसे पहुंच गई नकटी गांव के नागरिकों से बिना चर्चा किये आधी रात को उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया बारिश के मौसम में गरीबों को घर से बेघर किया गया यह अन्याय है कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार नकटी गांव में विधायकों का घर बनाने के लिए गरीबों को घर से बेघर कर रही है. ये गरीबो परिवारों के साथ अन्याय है. ये भाजपा को आखिर रोजी मजदूरी, ठेला, खोमचा में कार्य करने वाले गरीबों से इतनी नफरत क्यों है? भाजपा सरकार बनने के पहले दिन से गरीबों का घर दुकान असुरक्षित है. पूरे प्रदेश में गरीबो को टारगेट कर उनके खिलाफ दमनकारी कार्यवाही की जा रही है.
श्री दीपक बैज ने कहा सत्ता परिवर्तन के पहले दिन से गरीबो के घर दुकान पर बुलडोजर चलाये जा रहे है. शहरी क्षेत्रों में सड़क किनारे वर्षों से ठेला खोमचा लगाकर, सब्जी भाजी, झोपड़ी में होटल चलाने वाले, पान-चाय दुकान वालो को खदेड़ा जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रो में चंद पूँजीपतियो के दबाव में गरीबो की जमीन छीनी जा रही है. विरोध करने वालो पर दमनकारी कार्यवाही की जा रही है. उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा गरीबो को डराया, धमकाया जा रहा है, ये सब भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रहा है.
उन्होंने कहा कि नकटी गांव में वर्षों से लोग घर बनाकर रह रहे है कई लोगो का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना है. फिर सरकार उसे अवैध कब्जा कैसे बता रही है? आधी रात को पुलिस भेजकर गरीबों को डराया क्यों जा रहा है? कांग्रेस मांग करती है नकटी गांव में गरीबो का घर उजाड़ना बंद किया जाये. विधायक निवास के लिए कोई अन्य स्थल का उपयोग किया जाये.
