सामाजिक मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा

दुर्ग- देवबलौदा में गोंड समाज के प्रमुखों के साथ छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद संगठन की एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक संपन्न हुई. इस चर्चा में समाज की वर्तमान स्थिति, स्थानीय चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.
यह बैठक छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रकला तारम के नेतृत्व में आयोजित की गई थी. इस दौरान दुर्ग शाखा के पदाधिकारियों ने परिषद के मुख्य उद्देश्यों, नीतियों और आगामी कार्ययोजनाओं से देवबलौदा के समाज प्रमुखों को विस्तार से अवगत कराया.
चर्चा के दौरान देवबलोदा के समाज प्रमुखों ने वर्तमान परिस्थितियों और सामाजिक चुनौतियों की जानकारी परिषद के पदाधिकारियों को दी और आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन,संस्कृति एवं संवैधानिक लड़ाई में साथ देने की बात कही गई.
बैठक में देवबलौदा समाज प्रमुख अध्यक्ष अनुसुईया मरकाम, लक्ष्मी ध्रुव, महेश्वरी ध्रुव, उषा ठाकुर, रामेश्वरी ठाकुर, गंगा राज, संदीप ठाकुर एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद से जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ठाकुर, महिला जिलाध्यक्ष दिनेश्वरी भुआर्य, त्रिवेणी ठाकुर उपस्थित रहें.
