गिरफ्तारी से चोरी के 3 और उठाईगिरी के 1 प्रकरण का खुलासा
रायगढ़- थाना घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे लाइन के ओएचई एवं तांबा तार चोरी तथा उठाईगिरी करने वाले चार बदमाशों के सक्रिय गिरोह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना घरघोड़ा क्षेत्र में दर्ज रेलवे तांबा तार चोरी के तीन प्रकरणों और मोटरसाइकिल की डिक्की से नकदी चोरी के एक प्रकरण का खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 178 मीटर रेलवे तांबा तार तथा 3 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.
कबाड़ियों को माल बेचने की फिराक में थे आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रेलवे लाइनों से चोरी किए गए कीमती तांबा तारों को स्थानीय कबाड़ियों के माध्यम से बाजार में खपाने की योजना बना रहे थे. पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर घेराबंदी की गई और चारों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया गया. पुलिस ने उपरोक्त चार प्रकरणों में कुल 2 लाख 06 हजार चोरी की थी. जिसमें पुलिस ने रेलवे तांबा तार 178 मीटर और नकद रकम 3,000 रुपये कुल-1,41,840 रूपये मूल्य का माल व नकदी बरामद कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपी
1.मनोज धनवार पिता टीके बाबू धनवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी बनाई, थाना घरघोड़ा.
2.शशिभूषण दास बैरागी पिता धरम दास बैरागी, उम्र 28 वर्ष, निवासी कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा.
3.अजय धनवार पिता भीम धनवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी बनाई, थाना घरघोड़ा.
4.लखन राठिया पिता बाबूलाल राठिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी रेंगालबहरी, थाना घरघोड़ा.
