भाई के हाथ-पैर बांध, 3 दरिदों ने जंगल में लूट ली युवती की अस्मत, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हैवानियत की हदें पार
वाड्रफनगर- छत्तीसगढ़ में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से एक बार फिर एक युवती गैंगरेप का शिकार हो गई. युवती के साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया. बताया जा रहा है कि युवती अपने चचेरे भाई के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी. इसी दौरान आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है. पीड़िता अपने चचेरे भाई के साथ एक रिश्तेदार के घर जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में तीन आरोपियों ने दोनों को रोक लिया. आरोपियों ने पहले युवती के भाई को काबू में कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर युवती को जंगल की ओर ले गए. वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है.
