अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए पुलिस महानिदेशक, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ पुलिस का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है. इस संबंध में गृह विभाग द्वारा 16 मई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया.
जारी आदेश के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) नई दिल्ली द्वारा पुलिस महानिदेशक पद हेतु गठित पैनल की अनुशंसा के आधार पर राज्य शासन ने यह नियुक्ति की है. वर्ष 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम वर्तमान में प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे.
राज्य शासन ने उन्हें 05 फरवरी 2025 से प्रभार ग्रहण करने की तिथि से पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ (पुलिस बल प्रमुख) के पद पर पदस्थ किया है. साथ ही उन्हें वेतन मैट्रिक्स स्तर-17 के तहत 2,25,000 रुपये का एपेक्स स्केल प्रदान किया गया है.

