राजनांदगांव नगर निगम द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर भाजपा पार्षद रवि सिन्हा ने इसे विकासोन्मुख और दूरदर्शी बताया है.उन्होंने कहा कि महापौर मधुसूदन यादव के नेतृत्व में पेश बजट शहर के समग्र विकास का रोडमैप साबित होगा.
पार्षद ने कहा कि बजट की खास बात यह है कि पूर्व वर्षों में घोषित योजनाओं का निरंतर क्रियान्वयन जारी है. जिससे यह स्पष्ट होता है.कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है. बल्कि उन्हें धरातल पर उतार रही है. इससे जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ

उन्होंने बताया कि बजट में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और अधोसंरचना विकास के साथ शिक्षा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है.
गंजपारा स्कूल के उन्नयन पर फोकस
सदन में अपने संबोधन के दौरान पार्षद रवि सिन्हा ने वार्ड 39 स्थित गंजपारा प्राथमिक इंग्लिश मीडियम स्कूल के उन्नयन का मुद्दा उठाया.उन्होंने कहा कि लंबे समय से उपेक्षित इस स्कूल को अब हाईटेक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
पार्षद ने इस पहल के लिए महापौर मधुसूदन यादव का आभार जताते हुए कहा कि उनके त्वरित निर्णय से यह कार्य संभव हो पाया है.
“बजट नहीं, भविष्य का रोडमैप”
सिन्हा ने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि राजनांदगांव के उज्जवल भविष्य का रोडमैप है. उन्होंने निगम प्रशासन को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि इससे शहर को विकास की नई गति मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा.
