राजनांदगांव नगर निगम द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर भाजपा पार्षद रवि सिन्हा ने इसे विकासोन्मुख, दूरदर्शी और जनहितकारी बताया है.उन्होंने कहा कि महापौर मधुसूदन यादव के नेतृत्व में निगम ने संतुलित और प्रभावशाली बजट पेश किया है.जो शहर के समग्र विकास को नई दिशा देगा.
पार्षद सिन्हा ने कहा कि बजट की सबसे बड़ी विशेषता पूर्व वर्षों में घोषित योजनाओं का लगातार क्रियान्वयन है. जिससे यह स्पष्ट होता है.कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम भी कर रही है.इससे जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है.
उन्होंने बताया कि बजट में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और अधोसंरचना विकास के साथ शिक्षा क्षेत्र में भी व्यापक प्रावधान किए गए हैं. जिससे शहर को नई गति मिलेगी.
गंजपारा स्कूल उन्नयन पर फोकस
सदन में पार्षद रवि सिन्हा ने वार्ड 39 स्थित गंजपारा प्राथमिक इंग्लिश मीडियम स्कूल के उन्नयन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया.उन्होंने कहा कि वर्षों से उपेक्षित इस स्कूल को अब हाईटेक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है.जहां स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
उन्होंने इस पहल के लिए महापौर मधुसूदन यादव का आभार जताते हुए कहा कि उनके त्वरित निर्णय से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो सका है.बजट को बताया उज्जवल भविष्य का आधार
पार्षद ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट केवल वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि राजनांदगांव के उज्जवल भविष्य का रोडमैप है.उन्होंने विश्वास जताया कि गंजपारा स्कूल आने वाले समय में शहर के लिए आदर्श मॉडल बनेगा.
