बेटियाँ बड़ा रही समाज का गौरव:- छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद
आज छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद जिला दुर्ग द्वारा मरोदा सेक्टर में निवासरत सोनल ठाकुर का सम्मान किया,सोनल सेंट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया में कार्यरत है,कड़ी मेहनत व लगन से आज ब्रांच मेनेजर के पद पर आसीन हैं जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ठाकुर ने कहा पुरे आदिवासी समुदाय के लिए ये गर्व का विषय है हमारी बेटियाँ उच्च पदों पर सेवाएं दे रही हैं मुकाम हासिल कर रही हैं इससे परिवार के साथ-साथ पूरे आदिवासी समुदाय का सम्मान बढ़ता है एवं समाज के युवाओं को प्रेरणा मिलती है। सोनल को बधाई व निरन्तर प्रगतिपथ पर बढ़ते रहने की शुभकामनाएं देते हुए राजकीय गमछा से सम्मान किया गया.
पतिराम ठाकुर(वरिष्ठ समाजसेवी) एवं चंद्रकला तारम(प्रदेशउपाध्यक्ष,छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद) की बिटिया हैं सोनल.
बधाई के पल में छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ठाकुर,महिला जिलाध्यक्ष दिनेश्वरी भुआर्य,डालिया ढाले,भुवनेश्वरी उइके,मानकूवर उपस्थित रहे.
