गंगरेल डेम पुल के पास अवैध महुआ शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी समेत 27,400 रुपये का माल जब्त
धमतरी- जिले में रूद्री पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंगरेल डेम पुल के पास दो व्यक्ति स्कूटी से अवैध शराब बिक्री के लिए ले जा रहे हैं.
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को रोककर तलाशी ली. जांच के दौरान उनके पास से लगभग 12 लीटर देशी महुआ शराब (18 पैकेट) बरामद की गई. साथ ही एक स्कूटी (क्रमांक CG-05-AJ-1576) भी जब्त की गई. गिरफ्तार आरोपियों के नाम कमल देव मरकाम (20 वर्ष) और चुम्मन लाल नेताम (45 वर्ष) हैं. आरोपीगण के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 15/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
जब्ती सामान
प्लास्टिक झिल्ली में 18 पैकेट देशी महुआ शराब (करीब 12 लीटर) कीमती लगभग 2400/- रूपये एवं एक स्कूटी क्रमांक CG-05-AJ-1576 कीमती लगभग 25,000/- रूपये सहित कुल जुमला 27,400/- रूपये जप्त किया गया.
