IPL मैचों में लगवा रहे थे लाखों का दाव
हर गेंद और ओवर पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था
राजनांदगांव- राजनांदगांव पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईटेक ऑनलाइन रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस संयुक्त ऑपरेशन में थाना बसंतपुर और साइबर सेल की टीम ने मोहरा नाला के पास संचालित सट्टा नेटवर्क पर छापा मारा. इससे जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 आरोपी फरार है.
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में सायबर सेल एवं थाना बसंतपुर की संयुक्त टीम द्वारा आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई. पुलिस टीम द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर चिन्हांकित सटोरियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई.
हाईटेक सट्टा रैकेट का खुलासा
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि मोहारा (बजरंग नगर) नाला किनारे स्थित फार्महाउस में हाईटेक व्यवस्था के साथ ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया. जांच में पाया गया कि आरोपी मोबाइल, लैपटॉप एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे. “सांई ऐप” के जरिए हर बॉल और ओवर पर दांव लगवाया जा रहा था. कोड भाषा में सट्टा लेखन कर हिसाब-किताब रखा जा रहा था. राजनांदगांव पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी.
जप्ती का विवरण
02 नग लैपटॉप, 01 नग टैब, 07 नग टच मोबाइल, 01 नग मोटरसाइकिल, 03 नग चार्जर, नगदी रकम 1000 रुपये, सट्टा पट्टी में दर्ज राशि लगभग 09,20,000 रुपये, कुल जप्ती की अनुमानित कीमत लगभग 5,50,000 रुपये
कानूनी कार्यवाहीआरोपियों के विरुद्ध
1 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8
2 भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं धारा 112 (संगठित अपराध)
3 आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
- वीरू प्रजापति पिता स्व. छोटेलाल प्रजापति, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
- रूपेश पाण्डे पिता स्व. मंगलराम पाण्डे, उम्र 43 वर्ष, निवासी प्रभातनगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
- आयुष मेश्राम पिता विजय मेश्राम, उम्र 24 वर्ष, निवासी बंगाली चाल, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
- मोहित देवांगन पिता चन्द्रभान देवांगन, उम्र 23 वर्ष, निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
- लक्की देवांगन उर्फ नरेन्द्र देवांगन पिता हीरालाल देवांगन, उम्र 32 वर्ष,निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
फरार आरोपी
- मूलचंद देवांगन निवासी मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
- सादिक खान निवासी नागपुर (महाराष्ट्र)
पुलिस का संदेश
राजनांदगांव पुलिस द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त नामजद सटोरियों की सूची के आधार पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी.
