पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने अमित शाह को दी बहस की चुनौती, सीएम साय ने कहा- आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन
रायपुर- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को नक्सलवाद के मुद्दे पर बहस की चुनौती दी है. बघेल ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार में नक्सल समस्या को खत्म करने केंद्र की भाजपा सरकार को पूरा सहयोग किया गया था, लेकिन अमित शाह ने संसद में नक्सलवाद पर चर्चा के दौरान यह झूठ कहा कि कोई सहयोग नहीं किया था. सच्चाई यो यह है कि मदद भी किया गया था. साथ नक्सल मोर्चे पर जोखिम लेकर हमारी सरकार ने विकास के अनेक कार्य किए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि, अमित शाह जी! झूठ बोलना बंद कीजिए. मंच, स्थान, तारीख और समय आप तय कर लें. मैं बहस के लिए तैयार हूँ.
https://x.com/bhupeshbaghel/status/2038878776277561651?s=20
वही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “आज 31 मार्च का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है. इसके लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से बहुत धन्यवाद. ये नक्सलवाद छत्तीसगढ़ के विकास में बहुत बड़ा बाधक था और गृहमंत्री ने संकल्प लिया था कि 31 मार्च 2026 तक इसको समाप्त करना है और उनका संकल्प पूरा हुआ है. अब बस्तर क्षेत्र बहुत तेज़ी से विकास करेगा जो 40 वर्षों से विकास से अछूता था.”
https://x.com/vishnudsai/status/2038907611660403139?s=20
