पहली बार टोकन निरस्त होने पर दोबारा मिलेगा मौका, रकबे के अनुसार एक से तीन टोकन की पात्रता
कोरिया- समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए टोकन लेने वाले किसान तौल की निर्धारित तारीख पर ही उपार्जन केंद्र में धान पहुंचाएं. तय तारीख पर धान नहीं लाने पर टोकन निरस्त हो जाएगा. पहली बार टोकन निरस्त होने पर किसान दोबारा टोकन ले सकेंगे और उनकी टोकन सीमा से कोई कटौती नहीं होगी. यह छूट केवल एक बार मिलेगी. दूसरी बार निरस्त हुआ टोकन किसान की निर्धारित सीमा में गिना जाएगा, जिससे धान बेचने के लिए उपलब्ध टोकनों की संख्या एक कम हो जाएगी.
दो एकड़ तक के सीमांत किसानों को अधिकतम एक, दो एकड़ से अधिक और 10 एकड़ तक के लघु किसानों को अधिकतम दो तथा 10 एकड़ से अधिक रकबे वाले दीर्घ किसानों को अधिकतम तीन टोकन जारी किए जा सकेंगे. सभी टोकनों में दर्ज धान की कुल मात्रा किसान की खरीदी योग्य मात्रा के बराबर या उससे कम होनी चाहिए. टोकन में धान की मात्रा प्रति बोरा 40 किलोग्राम यानी 0ण्40 क्विंटल के हिसाब से दर्ज की जाएगी.
नया टोकन जारी करने से पहले समिति को पिछली तारीखों के लंबित टोकनों की तौल तारीख बदलनी होगी या उन्हें निरस्त करना होगा. नया टोकन जारी करने के लिए शेष धान की गणना में निरस्त टोकनों में दर्ज मात्रा शामिल नहीं होगी. एक किसान को एक ही तौल तारीख के लिए दो टोकन जारी नहीं किए जाएंगे.
खरीफ विपणन वर्ष 2026.27 में किसान गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध “तुहर टोकन” ऐप में ओटीपी से पंजीयन कर टोकन ले सकते हैं. समिति की निर्धारित दैनिक खरीदी क्षमता का 70 प्रतिशत हिस्सा ऐप के माध्यम से और 30 प्रतिशत हिस्सा समिति के माध्यम से टोकन जारी करने के लिए उपलब्ध रहेगा. ऐप के हिस्से में से 80 प्रतिशत क्षमता लघु और सीमांत किसानों के लिए तथा 20 प्रतिशत दीर्घ किसानों के लिए निर्धारित है.
तुंहर टोकन एप से किसानों को टोकन कटवाने में सुविधा हो रही हैए वहीं कलेक्टर रोक्तिमा यादव के सख्त निर्देश है कि किसानों को व धान उपार्जन केन्द्रों में किसी भी तरह की समस्या न होए उन्होंने नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से धान उपार्जन केन्द्रों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं.
नया टोकन बनाने की सुविधा रविवार से शुक्रवार तक चौबीसों घंटे उपलब्ध है. जिस दिन टोकन बनाया जा रहा है, उसी दिन की तारीख तौल के लिए नहीं चुनी जा सकेगी. शनिवार, रविवार और शासकीय अवकाश के दिन भी तौल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. टोकन जारी करने के लिए किसान के बैंक खाते का सत्यापन अनिवार्य है. ऋणी किसानों के डीएमआर नकद और वस्तु ऋण खातों का सत्यापन भी जरूरी है.
इस सीजन के लिए टोकन जारी करने की शुरुआत 10 नवंबर 2026 से हुई है. किसान से धान खरीदी के अंतिम दिन 15 जनवरी 2027 तक की उपलब्ध तौल तारीख के लिए टोकन ले सकेंगे.
