दुर्ग जिले के बाद इस जिले में अफीम की अवैध खेती का खुलासा
बलरामपुर- छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले एक बार फिर सामने आ रहे हैं. दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर जिले में भी अफीम की अवैध खेती का मामला उजागर हुआ है. कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती किए जाने का खुलासा होने से इलाके में हड़कंप मच गया है.
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक आदिवासी की जमीन को लीज पर लेकर झारखंड का एक व्यक्ति वहां अफीम की खेती कर रहा था. प्रशासन की टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
