टी20 विश्व कप : बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान, टीम इंडिया को मिलेगा 131 करोड़ रुपये इनामी राशि
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हो रही है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को तीसरी बार पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपए के पुरस्कार की घोषणा की. यह पुरस्कार राशि 15 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी स्टाफ में वितरित की जाएगी.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की. भारत ने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन गई. इस जीत के साथ ही भारत आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन गई, जिससे इस प्रारूप के इतिहास में सबसे सफल टीमों में उसका स्थान और भी मजबूत हो गया.
बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सहायक कर्मचारियों और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में उनकी निरंतर सफलता की कामना करता है.
भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की थी. वह टी20 विश्व कप में खिताब का सफल बचाव करने वाली पहली टीम है. भारतीय टीम ने तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीता. यह कारनामा करने वाली वह पहली टीम बन गई
