होली के दिन दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बलौदाबाजार- होली पर्व के दिन ग्राम गैतरा में कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हाथ-मुक्का, लाठी और लकड़ी से हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना गिधपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गांव में शांति व्यवस्था स्थापित की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल दोनों पक्षों के कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विधि से संघर्षरत एक बालक भी शामिल है. पुलिस ने पूरे मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कुल 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- विष्णु प्रसाद फेकर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
- समीर फेकर उम्र 18 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
- देव कुमार फेंकर उम्र 40 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
- संतोष फेकर उम्र 42 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
- प्रीतम फेंकर उम्र 22 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
- रवि फेंकर उम्र 24 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
- रविंद्र फेकर उम्र 18 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
- किशन मनहरे उम्र 25 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
- किशोर मनहरे उम्र 34 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
- विकास साण्डे उम्र 19 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
- अजय साण्डे उम्र 20 साल निवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
- आदित्य साण्डे उम्र 21 सालनिवासी ग्राम गैतरा थाना गिधपुरी
- विधि से संघर्षरत एक बालक
