कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने दाखिल किया नामांकन
रायपुर- छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान विधानसभा में नेता -प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल सहित कांग्रेस के कई विधायक और नेता मौजूद रहे.
बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में इस समय पांच सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इनमें से दो सांसदों – फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. वहीं राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक रहेगा. वहीं भाजपा के देवेन्द्र प्रताप सिंह 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा. कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को एक बार फिर से रिपीट किया है.
