होली से पहले गरियाबंद पुलिस का बड़ा तोहफा, 78 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए
गरियाबंद- होली पर्व से पहले गरियाबंद पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए 78 गुम हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए. साइबर सेल की सक्रियता और तकनीकी जांच के जरिए यह सफलता हासिल की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल टीम ने गुम मोबाइलों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न राज्यों और जिलों में उपयोग किए जा रहे मोबाइल फोन को ट्रेस किया. तकनीकी विश्लेषण और सतत फॉलोअप के बाद सभी 78 मोबाइल बरामद कर संबंधित थाना क्षेत्र में बुलाकर उनके मालिकों को सौंपे गए.
गरियाबंद पुलिस द्वारा आज होली त्यौहार से पहले आमजनों की खुशियों के लिए गरियाबंद पुलिस साइबर सेल की मदद से 78 गुम मोबाइल को बरामद कर संबंधित व्यक्तियों को सुपुर्द किया गया. गुम हुए मोबाइल को पाकर सभी लोगों के चेहरे में खुशियां फिर से लौट आई. यह पहल आगे भी जारी रहेगा. गरियाबंद पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी व्यक्ति का किन्ही कारणवश मोबाइल गुम हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल साइबर सेल गरियाबंद को जरूर दें, ताकि आपका भी गुम हुए मोबाइल आपको मिल सके. CEIR पोर्टल भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक डिजिटल प्लेटफार्म है. जिसके माध्यम से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबरों को सर्च करने पर वर्तमान में मोबाइल हैंडसेट में चल रहे सीम को सर्च कर जानकारी प्राप्त किया जाता है.
मोबाइल गुम हो जाने पर सबसे पहले क्या करें?
मोबाईल गुम होन पर नजदीकी थाना जाये जहां फोन की कुछ डीटेल्स मांगी जाएंगी. इसमें मोबाइल नंबर, IMEI, डिवाइस ब्रांड, डिवाइस मॉडल, मोबाइल की रसीद, कहां खोया, फोन खोने की तारीख, फोन के मालिक का नाम, घर का पता, आधारकार्ड जरूर साथ में लाएं.
