कलेक्टर ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 11 लाख की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव- कलेक्टर ऑफिस खैरागढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लोगों से 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़ित धीरज साहू ने 24 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी देवेन्द्र कुमार गोरले एवं जय प्रकाश यादव द्वारा कलेक्टर ऑफिस खैरागढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर अलग अलग लोगो से11,00,000/- रुपये की धोखाधड़ी की गई है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
विवेचना के दौरान आरोपी देवेन्द्र कुमार गोरले को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. अपराध में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
राजनांदगांव पुलिस नागरिकों से अपिल करती हैं कि किसी भी व्यक्ति को नौकरी लगाने ईनाम जीतने जैसे लालच में आकर पैसा किसी को भी ना दे.
गिरफ्तार आरोपी
देवेन्द्र कुमार गोरले, पिता स्व. प्रेमलाल गोरले, निवासी गौतम नगर वार्ड नं. 02, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
