21 किलो से अधिक गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट डिजायर कार से हो रही थी तस्करी
ओडिशा के झारसुगुड़ा से गांजा लाकर रायगढ़ में खपाने की थी तैयारी
रायगढ़ – जिले में मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन “आघात” के तहत थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मिले सटीक इनपुट पर 13 फरवरी की दोपहर बालसमुंद नाला के पास पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी. इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 13 AM 3522 को रोका गया. वाहन से संदिग्ध गंध आने पर चालक से पूछताछ की गई, जिसने वाहन में गांजा होना स्वीकार किया. कार की डिक्की से 20 पैकेट में 21.378 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. थाना चक्रधरनगर में धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी – अजित सिंह पिता बाबा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 चांदमारी स्कूल के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़
