पिस्टल और कट्टा दिखाकर लोगों को डराने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियो के कब्जे से 2 पिस्टल- 2 देशी कट्टा बरामद
राजनांदगांव- जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. देशी कट्टा और पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 02 पिस्टल और 02 देशी कट्टा बरामद किया गया है. इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम, राजनांदगांव में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया.
राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि 12.02.2026 को शंकरपुर के नागरिकों द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि चार्ली नामक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ डब्बा मैदान कब्रिस्तान के पास शंकरपुर मे पिस्टल और कट्टा दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा है. सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस चौकी चिखली प्रभारी द्वारा टीम तैयार कर शंकरपुर में दबिश देने पर कब्रिस्तान के पास पुलिस को देखकर चार संदेही व्यक्ति भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपना शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली निवासी शंकरपुर, 02. डिगम्बर साहू उर्फ छोटू निवासी पेण्ड्री, 03. सेवक कश्यप उर्फ डाला निवासी शंकरपुर एवं 04. गुंजेश वर्मा उर्फ शिवा निवासी शंकरपुर बताये जिनकी गवाहो की उपस्थिति में तलाशी लिया गया तलाशी दौरान शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली के कब्जे से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ और दिगम्बर साहू के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद होने पर मौके पर ही गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही किया तथा चारो आरोपियो द्वारा संगठित होकर पिस्टल, कट्टा दिखाकर लोगो को डराना धमकाना पाये जाने पर अपराध धारा 111 बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट का विधिवत कार्यवाही कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया.
चारो आरोपियो से पुछताछ करने पर शिवम उर्फ चार्ली ने बताया कि वह अपने साथी विक्की देशमुख निवासी चन्द्रखुरी दुर्ग के साथ धार बड़वानी मध्य प्रदेश क्षेत्र से 02 पिस्टल और 02 कट्टा खरीद कर लाकर क्षेत्र में रौब जमाने एवं बिक्री करने लाने बताने तथा 01 देशी कट्टा को अपने साथी विक्की देशमुख निवासी चन्द्रखुरी दुर्ग के पास होना तथा 01 पिस्टल अपने साथी उमेश निवासी गोकुलपुर धमतरी को देना जानकारी देने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सायबर सेल के साथ संयुक्त टीम बनाकर अन्य अरोपियो की पतासाजी की गई दुर्ग में दबिश देकर विक्की देशमुख उर्फ मोनू के कब्जे से 01 देशी कट्टा जप्त किया गया और आरोपी शिवम उर्फ चाली द्वारा रात्रि को उमेश साहू अपने दोस्त जतीन दास मानिकपुरी के साथ देशी कटटा खरिदने राजनांदगांव आना बताने पर रात्रि में उमेश साहू और जतीनदास मानिकपुरी को मोहारा पुल के पास घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ कर तलाशी लेने पर जतीनदास मानिकपुरी के कब्जे से 01 पिस्टल जप्त किया गया. प्रकरण में सात आरोपियो के द्वारा संगठित होकर अवैध रूप से पिस्टल, कट्टा रखना पाये जाने पर
विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाना है. गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में भी कई गंभीर अपराध है.
जप्ती: 01-02 नग पिस्टल, 02-02 नग देशी कट्टा 03-01 नग जिंदा कारतूस
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि विनोद कुमार वर्मा, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, आर. चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, किशोर मार्बल, आदित्य सोलंकी एवं सायबर सेल उप निरीक्षक नरेश बंजारे, प्र.आर. बसंत राय, आर. परिवेश वर्मा, प्रख्यात जैन तथा चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है.
