सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
रायपुर- सोशल मीडिया में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
पुलिस के मुताबिक 27 जनवरी को सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध में अमित सेन अभद्र टिप्पणी किया था. इसकी जानकारी होने पर शांतनु झा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की. प्रार्थी शांतनु झा ने 27 जनवरी 2026 को शिकायत किया कि 25 जनवरी 2026 को घटनास्थल अंबेडकर चौक रायपुर में था उसी समय या अपने मोबाइल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर अमित सेन के द्वारा अभद्र भाषा पर गंदी-गंदी गाली गलौज कर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने के संबंध में टिप्पणी लेख किया गया था. आवेदक की लिखित शिकायत पर थाना सिविल लाइन जिला रायपुर में अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 196, 352, 353 (2), 356 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया.
प्रकरण की विवेचना क्रम में आरोपी अमित सेन पिता राम जी सेन उम्र 31 साल हाल पता फ्लैट नंबर 21 भुसावल बिल्डिंग ब्लॉक नंबर 1 एम साईं मंदिर के पास सेक्टर 6 भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग स्थाई पता करोल मोहल्ला वार्ड नंबर 13 बड़ी मीत तालाब के नीचे तारा रोड थाना कोतवाली जिला शहडोल मध्य प्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा बताया गया कि यहां आरोग्य हॉस्पिटल भिलाई में ड्रेसर का काम करता है एवं शराब के नशे में चार-पांच दिन पूर्व भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभद्र भाषा में गंदी गंदी गाली गलौज करना बताया गया. आरोपी के कब्जे से एक वीवो कंपनी का मोबाइल जप्त कर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
